लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले फोन पर बात करना घरवालों को नागवार, दोनों को मार दी गोली

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 5, 2018 11:28 IST

पाकिस्तान की रहने वाली लड़की और उसके मंगतेर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मामा ने ही की है।

Open in App

समाज में झूठी शान को बचाने के लिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़का और लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया है। लड़की और उसके मंगतेर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई है क्योंकि दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे से फोन पर बात की थी। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का सगा मामा था। 

दरअसल मृतका नजीरान अपने होने वाले पति शाहिद से फोन पर बात कर रही थी। दोनों को बात करते हुए लड़की के मामा ने देख लिया और इस पर वह इतना ज्यादा भड़क गए कि गुस्से में दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। नजीरान के मामा को इतनी छोटी सी बात नागवार थी कि दोनों शादी के पहले आपस में बात करें। पुलिस ने बताया कि नजीरान और शाहिद दोनों रिश्तेदार थे और घरवालों की मर्जी से इनका निकाह तय हुआ था। 

बता दें कि पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं काफी होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में जितने लोगों की मौत आतंकी घटनाएं और दुर्घटनाओं से नहीं होती, उससे ज्यादा महिलाओं की मौत घरवालों के हाथों ही होती है।

दिसंबर 2017 में  रावलपिंडी में एक युवक ने अपनी बहन और उसकी पति की सिर्फ इसलिए मार दिया था क्योंकि दोनों परिवार की मर्जी के बिना शादी कर रहे थे। वहीं सिंध प्रांत में भी नवंबर 2016 में एक नए शादी-शुदा जोड़े को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया था क्योंकि उन्होंने बिना घरवालों को बताए शादी की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा