लाइव न्यूज़ :

दुबई में पाकिस्तानी नागरिक ने की भारतीय बच्ची से छेड़छाड़

By भाषा | Updated: September 6, 2019 16:06 IST

‘खलील टाइम्स’ ने बताया कि जांच के दौरान 34 वर्षीय एक भारतीय महिला ने बताया कि बच्ची उसके घर पढ़ने आई थी। उसने महिला के हवाले से कहा, ‘‘वह (बच्ची) कुछ कागज भूल गई थी, जिन्हें लेने के लिए उसे अपने घर जाना पड़ा। वह जब वापस लौटी, तो उसका चेहरा पीला पड़ा हुआ था। वह रो रही थी और कांप रही थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद लड़की ने महिला को बताया कि आरोपी ने लिफ्ट में पता पूछने के बहाने उसे अनुचित तरीके से छुआ। महिला ने इसके बाद एक पड़ोसी से अनुरोध किया कि वह सुरक्षा गार्ड के कक्ष में जाकर कैमरा फुटेज देखे।

दुबई की एक अदालत ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति पर एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में एक भारतीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप तय किया है।

‘खलील टाइम्स’ ने बताया कि अभियोजकों के अनुसार ‘डिलिवरी ब्वॉय’ के तौर पर काम करने वाला 35 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक इमारत में 16 जून को एक पार्सल पहुंचाने गया था। इस दौरान उसने इमारत की लिफ्ट में 12 वर्षीय भारतीय बच्ची को अनुचित तरीके से छुआ। उसने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने ‘दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इन्स्टेंस’ में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

यह मामला अल रफा पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था। ‘खलील टाइम्स’ ने बताया कि जांच के दौरान 34 वर्षीय एक भारतीय महिला ने बताया कि बच्ची उसके घर पढ़ने आई थी। उसने महिला के हवाले से कहा, ‘‘वह (बच्ची) कुछ कागज भूल गई थी, जिन्हें लेने के लिए उसे अपने घर जाना पड़ा। वह जब वापस लौटी, तो उसका चेहरा पीला पड़ा हुआ था। वह रो रही थी और कांप रही थी।’’

इसके बाद लड़की ने महिला को बताया कि आरोपी ने लिफ्ट में पता पूछने के बहाने उसे अनुचित तरीके से छुआ। महिला ने इसके बाद एक पड़ोसी से अनुरोध किया कि वह सुरक्षा गार्ड के कक्ष में जाकर कैमरा फुटेज देखे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुरुष एक पार्सल पहुंचाने पांचवीं मंजिल जा रहा था लेकिन उसने अपना रास्ता बदल लिया और पार्सल पहुंचाए बिना लड़की का पीछा किया। व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसऊदी अरबइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा