पाकिस्तान जिंदाबाद नाम का व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाला युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 31, 2019 00:16 IST2019-07-31T00:16:43+5:302019-07-31T00:16:43+5:30

पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सद्दाम कुरैशी है, जो इस व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था।

Pakistan youth arrested for running a whitspeap group named Jindabad | पाकिस्तान जिंदाबाद नाम का व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाला युवक गिरफ्तार

पाकिस्तान जिंदाबाद नाम का व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाला युवक गिरफ्तार

 पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के तहत नाजनी चौक निवासी 22 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने कथित तौर पर ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ नाम का भारत विरोधी व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सद्दाम कुरैशी है, जो इस व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। उन्होंने बताया कि जिस मोबाईल फोन से इस ग्रुप को सद्दाम संचालित कर रहा था, उसे जब्त कर लिया गया है।

सद्दाम को देश की एकता एवं अखंडता को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Web Title: Pakistan youth arrested for running a whitspeap group named Jindabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे