लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पत्नी से नाजायज संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने पर पति ने पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काटे, जानें

By भाषा | Updated: August 1, 2022 19:25 IST

पुलिस ने कहा कि लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात को पहले गंभीर यातनाएं दीं और फिर उसकी नाक, कान और होठ को काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइफ्तिखार को संदेह था कि हयात का उसकी पत्नी के साथ संबंध है।अपने 12 साथियों के साथ मिलकर घर लौटते समय हयात का अपहरण कर लिया। धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए।

लाहौरः पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए। पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात को पहले गंभीर यातनाएं दीं और फिर उसकी नाक, कान और होठ को काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''इफ्तिखार को संदेह था कि हयात का उसकी पत्नी के साथ संबंध है।

उसने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर घर लौटते समय हयात का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे गंभीर यातनाएं दी गईं और धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए। '' कांस्टेबल को झांग के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिछले महीने, इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 (अश्लीलता) के तहत मामला दर्ज कराया था। इफ्तिखार ने दावा किया था कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

इफ्तिखार ने कहा था कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली, तो उसने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा