बच्चे मेरे नहीं, गांव के दूसरे मर्द से?, पति मोहम्मद यासीन ने 45 वर्षीय पत्नी, 15 वर्षीय बेटी और एक से बारह वर्ष की आयु के 4 बेटों की कुल्हाड़ी से काट डाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 21:25 IST2026-03-16T21:12:48+5:302026-03-16T21:25:13+5:30

Pakistan honour killing: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद यासीन ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी, 15 वर्षीय बेटी और एक से बारह वर्ष की आयु के चार बेटों की हत्या कर दी।

Pakistan honour killing Husband Mohammad Yasin hacked 45-year-old wife, 15-year-old daughter 4 sons aged 1-12 years old with axe | बच्चे मेरे नहीं, गांव के दूसरे मर्द से?, पति मोहम्मद यासीन ने 45 वर्षीय पत्नी, 15 वर्षीय बेटी और एक से बारह वर्ष की आयु के 4 बेटों की कुल्हाड़ी से काट डाला

Pakistan honour killing

HighlightsPakistan honour killing: घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के एक गांव में तड़के हुई।Pakistan honour killing: शक था कि उसकी पत्नी का पास के गांव के एक व्यक्ति से संबंध था।Pakistan honour killing: मैंने उसे और अपने सभी बच्चों को मारने का फैसला किया।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक व्यक्ति ने "सम्मान" के नाम पर पत्नी एवं पांच बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक व्यक्ति ने "इज्जत" के नाम पर अपनी पत्नी और पांच बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के एक गांव में तड़के हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद यासीन ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी, 15 वर्षीय बेटी और एक से बारह वर्ष की आयु के चार बेटों की हत्या कर दी।

उसे शक था कि उसकी पत्नी का पास के गांव के एक व्यक्ति से संबंध था। उसे यह भी शक था कि कुछ बच्चे उसके अपने नहीं हैं। यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा लिया। जब मुझे पता चला कि मेरी पत्नी का किसी और से संबंध है और वह अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बना रही है, तो मैंने उसे और अपने सभी बच्चों को मारने का फैसला किया।

मुझे शक था कि उनमें से कुछ मेरे अपने नहीं हैं। आधी रात को यासीन ने सोते हुए अपनी पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की और घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की हालत स्थिर है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का व्यापक संदर्भ मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल लगभग 1,000 महिलाओं की “इज्जत” के नाम पर हत्या कर दी जाती है। हालांकि रिपोर्ट किए गए मामले कम हैं, लेकिन पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग का कहना है कि यह प्रथा अभी भी जारी है, जिसमें परिवार कथित प्रतिष्ठा को बहाल करने के लिए महिलाओं की हत्या करते हैं।

Web Title: Pakistan honour killing Husband Mohammad Yasin hacked 45-year-old wife, 15-year-old daughter 4 sons aged 1-12 years old with axe

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे