लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू लड़की की मौत के मामले में न्यायिक जांच के आदेश, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किये ये खुलासे

By भाषा | Updated: September 19, 2019 13:01 IST

मृतका चांदनी के परिवार ने उसके आत्महत्या करने से इनकार किया है। परिवार ने उसकी मौत की परिस्थितियों की एक ‘‘पारदर्शी जांच’’ की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका पाकिस्तान के सिंध प्रांत घोटकी की रहने वाली थी। जहां 15 सितंबर को मंदिर समेत कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटना हुई थी।पुलिस को अभी यह पता लगाना है कि लड़की ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने सिंध प्रांत में डेंटल कॉलेज की एक हिंदू छात्रा की मौत के मामले में बुधवार को न्यायिक जांच का आदेश दिया। लड़की के परिवार ने दावा किया है कि उसकी हत्या की गई है। यह जानकारी मीडिया में आयी एक खबर में दी गई है। बीबी आसिफा डेंटल कालेज की अंतिम वर्ष की छात्रा एवं सामाजिक कार्यकर्ता नम्रिता चांदनी उसके मित्रों को सोमवार को एक खाट पर पड़ी मिली थी और उसकी गर्दन पर रस्सी बंधी। उसका कमरा भीतर से बंद था।

पुलिस को अभी यह पता लगाना है कि लड़की ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। ‘डान न्यूज’ की खबर के अनुसार सिंध सरकार ने बुधवार को लरकाना की सत्र अदालत से चांदनी की मृत्यु मामले की न्यायिक जांच करने को कहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘अनुभागीय अधिकारी ऐजाज अली भट्टी ने लरकाना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मामले में एक न्यायिक जांच करके गृह विभाग को रिपोर्ट 30 दिन के भीतर सौंपी जाए जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।’’

चांदनी के परिवार ने उसके आत्महत्या करने से इनकार किया है। परिवार ने उसकी मौत की परिस्थितियों की एक ‘‘पारदर्शी जांच’’ की मांग की है। कराची में डॉव मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सकीय सलाहकार के तौर पर कार्यरत उसके भाई डा. विशाल ने यहां मीडिया से कहा कि उसके गर्दन पर निशान से ऐसा लगता है कि उसने आत्महत्या नहीं की है।

खबर के अनुसार डा. विशाल ने साथ ही दावा किया कि चांदनी की गर्दन पर निशान तार से बने प्रतीत होते हैं। वहीं उसके हाथों के जख्मों से ऐसा लगता है कि कोई उसे पकड़े हुए था। चांदनी घोटकी जिले की रहने वाली थी। घोटकी रविवार से सुर्खियों में आया था जब एक हिंदू मंदिर सहित सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए 218 दंगाइयों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए थे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह