लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिन्दुओं का जीना मुश्किल, हॉस्टल में हिन्दू लड़की की मौत, परिवार वालों ने लगाये ये आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 16:33 IST

मृतका पाकिस्तान के सिंध प्रांत घोटकी की रहने वाली थी। जहां 15 सितंबर को मंदिर समेत कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटना हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से ऐसे कई सबूत मिले हैं जिससे लगता है कि उसने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली एक हिंदू युवती होस्टल के कमरे में मृत मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक लरकाना जिले के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा नम्रिता चांदनी सोमवार को अपने पलंग पर पड़ी मिली, उसके गले में रस्सी बंधी थी। उसका कमरा भीतर से बंद था। परिवार वालों का कहना है कि नम्रिता ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। 

नम्रिता घोटकी की रहने वाली थी, जहां रविवार से ही मंदिर समेत कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इन मामलों में 218 दंगाइयों के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। 

कॉलेज की वाइस चांसलर अनीला अताउर रहमान ने कहा कि यह आत्महत्या की घटनाओं जैसे मामलों में से एक ही लगती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

घटनास्थल से ऐसे कई सबूत मिले हैं जिससे लगता है कि उसने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी। लड़की का फोन भी गायब था। हालांकि पुलिस ने बाद में लड़की का फोन बरामद कर लिया था। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि अगर लड़की ने आत्महत्या की है तो उसका शव रस्सी से लटकने के बजाय बिस्तर पर क्यों पड़ा था, जैसा कि आमतौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या के मामलों में होता है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना