लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल का सिर धड़ से अलग करने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम दूंगा, भाजपा नेता मनुपाल ने कहा

By भाषा | Updated: December 17, 2022 20:27 IST

भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा, " मैं ऐलान करता हूं कि बिलावल भुट्टो का सिर धड़ से अलग करने वाले को मैं अपनी ओर से दो करोड़ रुपये का इनाम दूंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ ने 'मनुपाल बंसल जिंदाबाद' के नारे लगाए।मनुपाल बंसल ने कहा कि वह अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। हम बहुत सम्मान करते हैं, तो हम ऐसे व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बागपतः पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ राज्य में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने कहा है कि जो व्यक्ति पाकिस्तानी विदेश मंत्री का सिर काटकर लाएगा उसको दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यहां कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा, " मैं ऐलान करता हूं कि बिलावल भुट्टो का सिर धड़ से अलग करने वाले को मैं अपनी ओर से दो करोड़ रुपये का इनाम दूंगा।" इसके बाद इस मौके पर उमड़ी भीड़ ने 'मनुपाल बंसल जिंदाबाद' के नारे लगाए।

इसके बाद मनुपाल बंसल ने कहा कि वह अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्‍होंने कहा कि "हां, मैंने आज वह बयान दिया है। अगर वह मेरे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कह रहे हैं, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं, तो हम ऐसे व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें अपने प्रधानमंत्री से जबरदस्त लगाव है और अगर हमें उनके लिए कुछ भी करना पड़े, तो हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO