प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी तो पिता ने दोनों को दी खौफनाक सजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2018 09:52 IST2018-09-25T09:28:29+5:302018-09-25T09:52:31+5:30

पुलिस के हवाले से कहा गया है कि ये घटना इस्लामाबाद एट्टोक जिले के एक छोटे गांव की है, जब युवक लड़की से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था।

pakistan: father and uncel beheaded girl and her boyfriend | प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी तो पिता ने दोनों को दी खौफनाक सजा

फाइल फोटो

एक प्रेमी युगल को घर में मिलने की सजा मिली है। पाकिस्तान में एक पिता और चाचा ने मिलकर 18 साल की लड़की और उसके प्रेमी का सिर कलम कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पलिस पहुंची हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले को ऑनर किलिंग करार दिया है। 

डॉन समाचार से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के हवाले से कहा गया है कि ये घटना इस्लामाबाद एट्टोक जिले के एक छोटे गांव की है, जब युवक लड़की से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इस बात की जानकारी लड़की के पिता और चाचा को लग गई।

इसके बाद पिता और चाचा ने लड़की और लड़के को रस्सियों में बांधकर धारदार हथियार से दोनों का सिर कलम कर दिया था। पाक की पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों की हत्या में जिस हथियार का प्रयोग किया गया है उसको भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। लड़की के चाचा और पिता के खिलाफ पुलिस ने डबल मर्डर का केस भी दर्ज कर लिया है।

पाकिस्तान में 1 साल पहले ही ऑनर किलिंग पर रोक लगाने के लि एक सख्त कानून बनाया गया है। इसके बाद भी यहां इस तरह की घटनाएं बार बार हो रही हैं इन पर कोई रोक नहीं लग पाई है। ऑनर किलिंग की घटनाओं में ज्यादातर महिलाएं शिकार होती हैं।  

Web Title: pakistan: father and uncel beheaded girl and her boyfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे