सुहागरात में पत्नी के निजी अंगों में डाला लोहे की रॉड, रिसेप्‍शन के दिन मर गई दुल्‍हन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 18, 2018 19:36 IST2018-01-18T19:04:35+5:302018-01-18T19:36:26+5:30

पाकिस्तान में गुरुवार 18 जनवरी को एक शौहर ने हैवानियत तरीके से अपनी बेगम के साथ सुहागरात मनाया।

Pakistan bride died after first night husband raped with iron rods, people gets angry | सुहागरात में पत्नी के निजी अंगों में डाला लोहे की रॉड, रिसेप्‍शन के दिन मर गई दुल्‍हन

सुहागरात में पत्नी के निजी अंगों में डाला लोहे की रॉड, रिसेप्‍शन के दिन मर गई दुल्‍हन

पाकिस्तान में गुरुवार 18 जनवरी को एक शौहर ने हैवानियत तरीके से अपनी बेगम के साथ सुहागरात मनाया। सुहागरात के दिन शौहर ने लोहे की रॉड से बीवी के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद रिशेप्शन वाले दिन दुल्हन की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर को जब इस बारे में पता चला कि शौहर ने ही रेप किया है तो उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। जिससे वहां के लोगों में काफी उबाल है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपी शख्स की मानसिक हालत गड़बड़ थी। पीड़िता के परिजन ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। अस्पताल की डॉक्टर फातिमा शिरीन को जब पता लगा कि उनके अस्पताल में ऐसा केस आया तो उन्होंने इसके विरोध में ट्वीट भी किए। जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा निकला।

 डॉक्टर फातिमा शिरीन ने ट्वीट किया, 'मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोह की रॉड से बलात्कार किया था।'
 

Web Title: Pakistan bride died after first night husband raped with iron rods, people gets angry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे