गुरुग्राम: पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन मामले में 5 और गिरफ्तार, तीन कारोबारियों पर उकसाने का आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 09:18 IST2018-01-27T08:48:02+5:302018-01-27T09:18:20+5:30

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं।

padmavat: Haryana Police Arrested 5 More People for Violent Protest Against Sanjay Leela Bhansali Film | गुरुग्राम: पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन मामले में 5 और गिरफ्तार, तीन कारोबारियों पर उकसाने का आरोप

गुरुग्राम: पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन मामले में 5 और गिरफ्तार, तीन कारोबारियों पर उकसाने का आरोप

गुरुग्राम पुलिस ने तीन स्थानीय कारोबारियों समेत पाँच लोगों को शुक्रवार (26 जनवरी) को हिरासत में लिया। इन सभी पर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप है। बुधवार (24 जनवरी) को प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल बस पर पथराव कर दिया था जिसमें बच्चे और उनकी टीचर सवार थे। पुलिस ने अभी तक पद्मावत के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

स्कूल बस पर पथराव मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  प्रदर्शनकारियों ने भोंडसी में हरियाणा रोडवेज की एक बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। भोंडसी में सरकारी बस पर पथराव करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने करणी सेना के महासचिव और बीजेपी नेता सूरज पाल अमू को भी ऐहतियातन हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार अदालत ने अमू को 29 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करणी सेना पूरे देश में पद्मावत के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रही है। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने फिल्म को रिलीज न होने देने का आह्वान किया था। 

पिछले कुछ दिनों में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों में फिल्म का विरोध कर रहे लोगों ने हिंसा की। गुजरात में मंगलवार (23 जनवरी) को एक सिनेमाघर में तोड़फोड़ की गयी। गुजरात पुलिस ने तोड़फोड़ के लिए 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म मध्यकालीन कवि मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य "पद्मावत" पर आधारित है। 

फिल्म में दिल्ली का सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) चित्तौड़ की रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण) को हासिल करने के लिए उनके राज्य पर चढ़ाई कर देता है। चित्तौड़ के राजा रतन सिंह (शाहिद कपूर) युद्ध में मारे जाते हैं। रानी पद्मावती खिलजी के हाथ में पड़ने से बचने के लिए अन्य रानियों के साथ जौहर करके प्राण त्याग देती हैं।

Web Title: padmavat: Haryana Police Arrested 5 More People for Violent Protest Against Sanjay Leela Bhansali Film

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे