लाइव न्यूज़ :

पी. चिदंबरम के रिश्तेदार का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, हत्यारे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2018 16:19 IST

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वेल्लोर के समीप एक शहर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक व्यक्ति बुने हुए कपड़ों का निर्यातक था।

Open in App

कोयम्बतूर, 27 जून: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के एक रिश्तेदार की तीन सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वेल्लोर के समीप एक शहर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक व्यक्ति बुने हुए कपड़ों का निर्यातक था। सी शिवमूर्ति (47) के परिवार ने तिरूपुर में 25 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिवमूर्ति अपने कार्यालय से घर नहीं लौटे थे। 

शहर में पुलिस से अलर्ट मिलने के बाद करीब आधी रात को वाहन में लगे जीपीआरएस की मदद से पुलिस ने वेल्लोर के समीप एक इलाके से शिवमूर्ति की कार का पता लगाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस के गश्ती दल ने वेंगिली में कार बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने तिरूपुर से शिवमूर्ति को अगवा किया और फिर सोमवार को उन्हें कोयम्बतूर के समीप मेट्टुपलायम लेकर गए और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने होसुर के समीप एक झील में शव फेंक दिया। तीनों की पहचान गौतमन , विमल और मणिभारती के रूप में हुई है। 

तीनों के कबूलनामे के आधार पर बुधवार सुबह यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर करमदई में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शिवमूर्ति चिदंबरम की एक रिश्तेदार का दामाद है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगा रही है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हत्याकांडपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह