लाइव न्यूज़ :

योगी राज्य के सुरक्षा दावों की केन्द्र सरकार ने खोली पोल, मंत्री ईरानी ने बताया यूपी में हुये हैं सबसे ज्यादा रेप

By भाषा | Updated: July 18, 2019 18:18 IST

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 6,987 शिकायतें मिलीं जबकि दिल्ली से 667 शिकायतें, हरियाणा से 659 शिकायतें, राजस्थान से 573 शिकायतें और बिहार से 304 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2014 में सर्वाधिक 2,575 शिकायतें आयोग को प्राप्त हुईं।महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में यह रिपोर्ट दी है।

 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग को पिछले पांच साल के दौरान बलात्कार एवं बलात्कार के प्रयास से जुड़ी 10,500 से अधिक शिकायतें मिली हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग को मिली 10,531 शिकायतों में से ज्यादतर शिकायतें उत्तरी राज्यों की हैं। स्मृति ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 6,987 शिकायतें मिलीं जबकि दिल्ली से 667 शिकायतें, हरियाणा से 659 शिकायतें, राजस्थान से 573 शिकायतें और बिहार से 304 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में सर्वाधिक 2,575 शिकायतें आयोग को प्राप्त हुईं। स्मृति के अनुसार, बलात्कार एवं बलात्कार के प्रयास की इस साल 550 शिकायतें मिलीं जबकि पिछले साल मिली ऐसी शिकायतों की संख्या 2,082 थी। उन्होंने बताया कि 2017 में ऐसी 1,637 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जबकि 2016 में 1,359 शिकायतें मिली थीं। 2015 में ऐसी शिकायतों की संख्या 2,328 थी। 

टॅग्स :रेपस्मृति ईरानीराज्य सभायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत