लाइव न्यूज़ :

जमानत पर आया था बाहर, फिर से जेल जाने के लिए अब पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 13:58 IST

दिल्ली में पुलिस ने एक शख्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये शख्स कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शख्स ने जेल जाने के लिए पीएम को जान से मारने की दी धमकी पुलिस को फोन कर कहा- मैं मोदी को मारना चाहता हूं, बाद में पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिस पूछताछ में उसने कहा कि वह वापस जेल जाना चाहता था इसलिए ऐसा किया

दिल्ली : दिल्ली के खजूरी खास में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह शख्स जमानत पर था और वापस जेल जाना चाहता था।

पीएम को जान से मारने की धमकी देने वाला फोन कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम सलमान है । आरोपी ने पुलिस को फोन किया और कहा,  'मैं मोदी को मारना चाहता हूं।' 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कॉल के बाद पुलिस ने उसे  पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले आई पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने कहा कि उसने फोन किया था क्योंकि वह वापस जेल जाना चाहता था।

खुफिया विभाग के अधिकारी भी करेंगे पूछताछ 

इसके बाद पुलिस को पता चला कि सलमान के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर था क्योंकि वह वापस जेल जाना जाता था इसलिए सम्मान ने धमकी देते हुए पुलिस को फोन किया । मामला पीएम मोदी से जुड़ा है इसीलिए खुफिया अधिकारी भी सलमान से पूछताछ करेंगे । 

पिछले साल जनवरी में एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । पुलिस ने कहा कि उसने नागरिकता संशोधन अधिनियम और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के क्रियान्वयन के खिलाफ ऑनलाइन संदेश पोस्ट किए थे । 

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीक्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO