ठाणे, 11 अप्रैल: देश के अलग अलग हिस्सों से आए दिन आए दिन रेप और किडनैप जैसी घटाओं की सूचनाएं आती रहती हैं। ऐसे में ठाणे में एक चार साल की बच्ची का शव मिला है। ये बच्ची कुछ दिनों से लापता बताई जा रही है।
खबर के मुताबिक बच्ची कुछ दिनों से गायब थी जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। भिवंडी से गायब होने के बाद अब झाड़ियों में बच्ची मृत पाई गई है। वहीं, पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कयास लगाया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को अगवा करके उसके साथ दुर्व्यवहार करके हत्या की है, लेकिन अभी इस बात की पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जांच कर रही है।