लाइव न्यूज़ :

फरार चल रहे सपा विधायक नाहिद हसन की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश

By भाषा | Updated: October 7, 2019 12:44 IST

विधायक को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए पांच नवम्बर तक का समय दिया गया है। कुमार ने बताया कि नाहिद हसन के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। हसन की मां एवं कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी कुछ मामलों में कथित तौर पर संलिप्त है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है।कुमार ने बताया कि बाद में पता चला कि हसन की गाड़ी का पंजीकरण नहीं हुआ था।

शामली जिले की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे सपा विधायक नाहिद हसन की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। शामली जिले के एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने रविवार को सीआरपीसी की धारा 82 के तहत सपा विधायक के घर के बाहर एक नोटिस चस्पां किया है।

विधायक को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए पांच नवम्बर तक का समय दिया गया है। कुमार ने बताया कि नाहिद हसन के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। हसन की मां एवं कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी कुछ मामलों में कथित तौर पर संलिप्त है।

विधायक के खिलाफ अधिकारी से बदसलूकी करने और बिना वैध कागजात के गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हसन के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू करने की इजाजत मांगने वाले पुलिस के आवेदन पर शनिवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने विधायक से समर्पण करने को भी कहा।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है। नौ सितंबर को एक अधिकारी ने हसन की गाड़ी के कागजात की जांच करने के लिए उन्हें रोका था, लेकिन विधायक ने कथित रूप से अफसर के साथ बदसलूकी की। कुमार ने बताया कि बाद में पता चला कि हसन की गाड़ी का पंजीकरण नहीं हुआ था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह