लाइव न्यूज़ :

फर्जी आईडी से IPS अधिकारी के रिश्तेदारों से आरोपी ने मांगे पैसे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 20, 2020 18:25 IST

थाना जारचा पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों और रिश्तेदारों से उनके नाम पर पेटीएम वॉलेट के माध्यम से पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति से 56 हजार रुपये की ठगी की थीअधिकारी ने बताया कि यह अपराधी अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों को फेसबुक के माध्यम से संदेश देता है कि उन्हें कुछ पैसों की जरूरत है

नोएडा: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों और रिश्तेदारों से उनके नाम पर पेटीएम वॉलेट के माध्यम से पैसे मांगने के आरोप में थाना जारचा पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति इससे पूर्व भी दर्जनों आईपीएस, आईआरएस, आईएएस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांग चुका है। 

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने सूचना के आधार पर भाटी कॉलोनी निवासी रवि सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया जो मूल रूप से जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी ने जनपद गौतम बुद्ध नगर में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राहुल भाटी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, उनके रिश्तेदारों और जानकारों से उनके नाम पर पेटीएम वॉलेट के माध्यम से रुपयों की मांग की थी। 

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आईपीएस राहुल भाटी के अलावा आईआरएस अंकुर भाटी और आईएस अनुज प्रताप सिंह तथा लोकसेवक आशीष चौहान की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, उनके परिजनों और दोस्तों से भी पैसों की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को यह भी पता चला है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में तैनात आईपीएस अधिकारी रोहित राजवीर सिंह और आईआरएस अधिकारी साक्षी अग्रवाल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उक्त अपराधी ने उनके जानकारों से उनके नाम पर पैसे ठगे थे। 

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति से 56 हजार रुपये की ठगी की थी। इस मामले में थाना सूरजपुर से वह जेल गया था। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में कोविड-19 के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने जेलों में बंद अपराधियों को पैरोल पर रिहा किया है। इसी के तहत यह अपराधी कुछ दिन पूर्व पैरोल पर रिहा होकर जेल से बाहर आया था। 

गिरफ्तार आरोपी 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने दर्जनों अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके नाम पर उनके परिचितों और दोस्तों से मोटी रकम वसूलने की बात स्वीकार की है। अधिकारी ने बताया कि यह अपराधी अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों को फेसबुक के माध्यम से संदेश देता है कि उन्हें कुछ पैसों की जरूरत है। वह जल्द पैसे लौटा देंगे। यह व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में उनसे पैसे मंगवाकर ठगी करता था।

टॅग्स :यूपी क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा