लाइव न्यूज़ :

रामनवमी के मौके पर हरियाणा में मस्जिद पर फहराया गया भगवा झंडा, लगाए गए नारे, 5 गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: April 1, 2023 11:53 IST

रामनवमी के इस मौके पर गुजरात के वडोदरा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा समेत देश के कई और हिस्सों में हिंसा देखी गई है। मथुरा में भी रामनवमी पर्व के दौरान हिंसा देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी के मौके पर एक मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का एक मामला सामने आया है। यह घटना हरियाणा के सोनीपत में घटी है जिसमें पांच लोगों की गिरफ्तार की बात सामने आई है। बता दें कि इस रामनवमी के अवसर पर देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई है।

चंड़ीगढ़:हरियाणा के सोनीपत में रामनवमी के दौरान एक मस्जिद में कथित रूप से भगवा झंडा फहराने का एक मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

वहीं इस मामले में पुलिस को कुछ और आरोपियों की तलाश है जो इस घटना में शामिल थे। बता दें कि रामनवनी के अवसर देश के कई राज्यों में हिंसा देखने को मिली है। इस मौके पर गुजरात के वडोदरा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा समेत देश के कई और जगहों से हिंसा की खबरें आई है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रामनवमी के मौके पर सोनीपत के खरखौदा में हिंदू संगठों द्वारा एक जुलूस निकला था। जुलूस के दौरान कुछ लोग इलाके के एक मस्जिद में घुसे थे और वहां पर भगवा झंडा लहरा दिया था। यही नहीं दावा यह भी है कि उन लोगों ने वहां नारे भी लगाए थे। ऐसे में इस पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

इस पर बोलते हुए एसीपी विपिन कादियान ने बताया कि "खरखोदा में कुछ लड़कों द्वारा धार्मिक झंडा फैराया गया था। हमने मामले में एफआईआर दर्ज़ कर ली है। मामले में पांच गिरफ़्तारी हुई हैं।" पुलिस को कुछ और लोगों की भी तलाश है जो इस मामले में शामिल थे और उनकी पहचान की जा रही है। ऐसे में खरखौदा में शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बेकाबू न हो जाए, इसके लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

रामनवमी पर देश के कई हिस्सों में हुई है हिंसा

बता दें कि रामनवमी के दौरान देश के कई हिस्सों में हिंसा देखने को मिली है। 30 मार्च को गुजरात के वडोदरा के फतेहापुर इलाके में निलकले जुलूस में पथराव किए गए जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। यही नहीं इस दिन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी हिंसा देखने को मिली और यहां पर गाड़ियों को आग भी लगा दिया गया था। यूपी के मथुरा में भी काफी हंगामा हुआ था और यात्रा के दौरान कुछ लड़कों द्वारा मस्जिद के बगल वाले दुकान पर भगवा झंडा लहराने की बात सामने आई है।  

टॅग्स :क्राइमहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज