व्यस्त सड़क पर हैदराबाद की महिला को चाकू से बेहरमी से मारा गया, हमलावर बार-बार मारता रहा चाकू, कैमरे में कैद घटना
By रुस्तम राणा | Updated: May 27, 2022 23:38 IST2022-05-27T23:02:43+5:302022-05-27T23:38:17+5:30
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर महिला पर पीछे से हमला करता दिखाई देता है, जैसे ही महिला पर हमला होता है वह सड़क पर गिर जाती है। हमलवार बेहरमी से उसे बार-बार चाकू मारता दिखाई दे रहा है।

व्यस्त सड़क पर हैदराबाद की महिला को चाकू से बेहरमी से मारा गया, हमलावर बार-बार मारता रहा चाकू, कैमरे में कैद घटना
हैदराबाद: हैदराबाद के हफीज बाबा नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 48 वर्षीय महिला पर एक व्यक्ति ने चाकू के साथ बेरहमी से हमला किया। वह हमलावर कई बार महिला को चाकू मारता रहा। चाकू मारने वाला शख्स महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। दरअसल, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में महिला को व्यस्त सड़क को पार करते हुए दिखाया गया है, इस बीच हमलावर महिला पर पीछे से हमला करता दिखाई देता है, जैसे ही महिला पर हमला होता है वह सड़क पर गिर जाती है। हमलवार बेहरमी से उसे बार-बार चाकू मारता दिखाई दे रहा है। हालांकि किसी ने उस महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद वह फरार हो जाता है।
महिला की पहचान सैयद नूर बानो के रूप में हुई है। इस हमले वह बुरी तरह से घायल हो गई है। महिला को इलाज के लिए ओवैसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वह एक विधवा है जिसके बड़े बच्चे हैं। महिला की बेटियों में से एक ने कहा कि वह आदमी उसकी मां को परेशान कर रहा था और उसका पीछा कर रहा था और उन्होंने एक साल पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
एक स्थानीय पुलिस निरीक्षक ने कहा कि वे उस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले की पुलिस शिकायत को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता के साथ सुलझा लिया गया था।
On-Camera, Hyderabad Woman Repeatedly Stabbed On Busy Road https://t.co/AIUkhvElTFpic.twitter.com/eDy7aAiKRy
— NDTV (@ndtv) May 27, 2022