लाइव न्यूज़ :

बिहारः छपरा जिले में मानवता शर्मसार, अधेड़ ने 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2019 17:55 IST

बिहारः दुष्कर्म की इस घटना की उसके पास अभी लिखित शिकायत नहीं पहुंची है. हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Open in App

बिहार के छपरा जिले के मांझी में मानवता को शर्मसार करते हुए एक अधेड़ शख्स ने 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने का आरोप बच्ची के पडोस में ही रहने वाले मिथलेश पांडेय पर लगा है, जिसे बच्ची अंकल कहा करती थी. लेकिन आज उसने दरिंदगी की इंतहा कर दी और बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया. 

इस घटना के बाद से बच्ची के पड़ोसी भी सन्न हैं. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. 

पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म की इस घटना की उसके पास अभी लिखित शिकायत नहीं पहुंची है. हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह