UP: 'रावण' से मुलायम सिंह यादव की तुलना कर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: October 14, 2022 16:09 IST2022-10-14T15:49:56+5:302022-10-14T16:09:27+5:30

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

Offensive remarks comparing Mulayam Singh Yadav with Ravana UP police took action against 2 people | UP: 'रावण' से मुलायम सिंह यादव की तुलना कर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ लिया यह एक्शन

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsमुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने उनकी तुलना 'रावण' से की है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को जानकारी दी है। 

इस मामले में सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं पुलिस में इसकी शिकायत की थी जिस पर कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। 

क्या है पूरा मामला

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि नगरा पुलिस ने गुरुवार को नगरा कस्बे के मार्कण्डेय स्वर्णकार और अजय वर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 

शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है

मामले में डीएसपी शिव नारायण वैस ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मुलायम सिंह यादव की तुलना रावण से की थी

इस केस में डीएसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पहले कई पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर अपमानजनक तुलना की थी। बताया जाता है कि उन लोगों ने कथित रूप से हिंदू ग्रंथ ‘रामायण’ में राक्षस राजा रावण से उनकी बराबरी थी। यही नहीं आरोपियों ने उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी की थी। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Offensive remarks comparing Mulayam Singh Yadav with Ravana UP police took action against 2 people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे