ओडिशा: कांग्रेस उम्मीदवार को गोली मारकर रेता गया गला, हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 00:29 IST2019-05-23T00:29:30+5:302019-05-23T00:29:30+5:30

ओडिशा के अस्का विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना और उनके साथी अनिल कुमार पर छह अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। गोली मनोज जेना के गर्दन और सीने में लगी है।

odisha unidentified assailants fired upon congress candidate for odishas aska seat manoj jena | ओडिशा: कांग्रेस उम्मीदवार को गोली मारकर रेता गया गला, हालत गंभीर

ओडिशा: कांग्रेस उम्मीदवार को गोली मारकर रेता गया गला, हालत गंभीर

Highlightsगोली मारने के बाद हमलावरों ने  मनोज जेना  के गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला भी किया गया है।हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मनोज जेना के दोस्त अनिल को हाथ में गोली लगी है। 

ओडिशा के अस्का विधानसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना पर कुछ अज्ञात बदमाशो ने गोली चलाई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना को गंभीर हालात में  बेरहामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी भुवनेश्वर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओडिशा के अस्का विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना और उनके साथी अनिल कुमार पर छह अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। गोली मनोज जेना के गर्दन और सीने में लगी है।

गोली मारने के बाद हमलावरों ने  मनोज जेना  के गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला भी किया गया है। हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मनोज जेना के दोस्त अनिल को हाथ में गोली लगी है। 

Web Title: odisha unidentified assailants fired upon congress candidate for odishas aska seat manoj jena

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे