लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः कटक में 24 घंटों के दौरान तीन लोगों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, कातिलों का नहीं लगा सुराग

By भाषा | Updated: July 26, 2019 13:29 IST

ओडिसाः मृतकों में सभी पुरुष हैं और उनकी उम्र 40 साल से अधिक है। सारे शव सड़क किनारे पाए गए हैं। पहला शव मंगलवार सुबह रानीहाट ब्रिज से बरामद किया गया। दूसरा शव बुधवार सुबह एससीबी मेडिकल कॉलेज के समीप से और अन्य शव पड़ोस के ओएमपी बाजार से बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के कटक शहर में मंगलवार से लेकर अब तक हुई तीन हत्याओं के बाद कातिलों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है। शहर के डीसीपी अखिलेश्वर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि टीम में दो पुलिस इंस्पेक्टर और 11 कॉन्स्टेबल हैं।

ओडिशा के कटक शहर में मंगलवार से लेकर अब तक हुई तीन हत्याओं के बाद कातिलों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है। शहर के डीसीपी अखिलेश्वर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि टीम में दो पुलिस इंस्पेक्टर और 11 कॉन्स्टेबल हैं। मृतकों में सभी पुरुष हैं और उनकी उम्र 40 साल से अधिक है। सारे शव सड़क किनारे पाए गए हैं।पहला शव मंगलवार सुबह रानीहाट ब्रिज से बरामद किया गया। दूसरा शव बुधवार सुबह एससीबी मेडिकल कॉलेज के समीप से और अन्य शव पड़ोस के ओएमपी बाजार से बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि तीनों शवों के गले काटे हुए हैं और उनके सिर को किसी भारी वस्तु से कुचला गया है। विकृत शवों और कातिलों का सुराग ना मिलने से इन हत्याओं में संदिग्ध ‘स्टोनमैन’ के शामिल होने की अफवाहें फैल गई हैं।शहर के डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दी है और बेघर लोगों को आश्रय गृहों में सोने के लिए कहा जा रहा है। भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय पुलिस की ऐसी और हत्याओं को रोकने के लिए कई कदम उठाने की भी योजनाएं हैं।उन्होंने कहा, ‘‘हमारी खुले में सोने के खतरे के बारे में जागरुकता फैलाने की तरह कुछ और कदम उठाने की योजना है।’’ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को चौकस रहने के लिए कहा गया है क्योंकि कई लोग स्टेशन वाले इलाकों में खुले में सोते हैं। यहां से करीब 60 किलोमीटर पारादीप में 28 जून को दो लोगों की इसी तरह से हत्या की गई थी।बेरहामपुर में 1998 में संदिग्ध ‘स्टोनमैन’ ने नौ लोगों की हत्या की थी। हाल की घटनाओं समेत इन सभी घटनाओं में पीड़ितों और उनके हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?