लाइव न्यूज़ :

बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ाया, भाजपा के 15 कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2022 15:27 IST

बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए।मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के खुर्दा जिले के बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ा दिया। इसे हादसे में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 22 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिल्का के विधायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।” खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया। जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाBJPBiju Janata Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO