लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को किया गया जबरन सेवानिवृत, 152 पर गाज, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 19:04 IST

सोलह फरवरी को ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अकार्यकुशलता के आरोप में पांच अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत कर दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देएक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लक्जरी कारों एवं मोटरसाइकिलों का बेड़ा शामिल है।जेल में बंद मिश्रा से जबरन सेवानिवृति एवं अन्य संबद्ध विषयों पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।कटक, खुर्दा, जाजपुर और नबरंगपुर जिलों में 11 स्थानों पर छापा मारा जहां मिश्र की संपत्तियां हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के लिए अनिवार्य सेवानिवृति आदेश जारी किया जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार सर्तकता विभाग ने अवर पुलिस अधीक्षक (संचार) तृनाथ मिश्रा को नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कथित रूप से अर्जित करने एवं आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति को लेकर हाल में गिरफ्तार किया था। मिश्रा की संपत्ति में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लक्जरी कारों एवं मोटरसाइकिलों का बेड़ा शामिल है।

जेल में बंद मिश्रा से जबरन सेवानिवृति एवं अन्य संबद्ध विषयों पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति के तहत यह कार्रवाई की है। सतर्कता विभाग के जांच दलों ने कटक, खुर्दा, जाजपुर और नबरंगपुर जिलों में 11 स्थानों पर छापा मारा जहां मिश्र की संपत्तियां हैं।

इसी के साथ, 2019 से बर्खास्त कर दिये गये या अनिवार्य रूप से सेवानिवृत कर दिये गये अधिकारियों की संख्या 152 हो गयी है। सोलह फरवरी को ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अकार्यकुशलता के आरोप में पांच अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत कर दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO