वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को किया गया जबरन सेवानिवृत, 152 पर गाज, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 19:04 IST2022-02-21T19:03:03+5:302022-02-21T19:04:04+5:30

सोलह फरवरी को ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अकार्यकुशलता के आरोप में पांच अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत कर दिया था। 

Odisha Senior police officer forcibly retired 152 accused cm naveen patnaik bhubaneswar | वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को किया गया जबरन सेवानिवृत, 152 पर गाज, जानें सबकुछ

2019 से बर्खास्त कर दिये गये या अनिवार्य रूप से सेवानिवृत कर दिये गये अधिकारियों की संख्या 152 हो गयी है।

Highlightsएक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लक्जरी कारों एवं मोटरसाइकिलों का बेड़ा शामिल है।जेल में बंद मिश्रा से जबरन सेवानिवृति एवं अन्य संबद्ध विषयों पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।कटक, खुर्दा, जाजपुर और नबरंगपुर जिलों में 11 स्थानों पर छापा मारा जहां मिश्र की संपत्तियां हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के लिए अनिवार्य सेवानिवृति आदेश जारी किया जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार सर्तकता विभाग ने अवर पुलिस अधीक्षक (संचार) तृनाथ मिश्रा को नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कथित रूप से अर्जित करने एवं आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति को लेकर हाल में गिरफ्तार किया था। मिश्रा की संपत्ति में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लक्जरी कारों एवं मोटरसाइकिलों का बेड़ा शामिल है।

जेल में बंद मिश्रा से जबरन सेवानिवृति एवं अन्य संबद्ध विषयों पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति के तहत यह कार्रवाई की है। सतर्कता विभाग के जांच दलों ने कटक, खुर्दा, जाजपुर और नबरंगपुर जिलों में 11 स्थानों पर छापा मारा जहां मिश्र की संपत्तियां हैं।

इसी के साथ, 2019 से बर्खास्त कर दिये गये या अनिवार्य रूप से सेवानिवृत कर दिये गये अधिकारियों की संख्या 152 हो गयी है। सोलह फरवरी को ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अकार्यकुशलता के आरोप में पांच अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत कर दिया था। 

Web Title: Odisha Senior police officer forcibly retired 152 accused cm naveen patnaik bhubaneswar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे