लाइव न्यूज़ :

Odisha Rape Case: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, करीबी रिश्तेदार समेत 4 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 09:51 IST

Odisha Rape Case: पीड़िता का बयान बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दर्ज किया जाएगा।

Open in App

Odisha Rape Case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके एक करीबी रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा के 29 वर्षीय करीबी रिश्तेदार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत द्वारा उसकी जमानत अर्जी खारिज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

साथ ही इस मामले में चार अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर छात्रा से बलात्कार करने के दौरान इसका वीडियो बनाने का भी आरोप है। किशोरी ने सोमवार को राजनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका एक रिश्तेदार नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर उसके घर आया था और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के रिश्तेदार ने उसे पास के गांव में एक मंदिर में ले जाने के लिए कहा था, लेकिन वह उसे किसी अन्य स्थान पर ले गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि अपराध पूर्व नियोजित था और किशोरी का रिश्तेदार ही मुख्य आरोपी है।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि यदि उसने इस घटना के बारे में अपने परिवार को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने सभी पांच लोगों से पूछताछ की है और प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद एक करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का बयान बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दर्ज किया जाएगा।’’

स्थानीय विधायक ध्रुब चरण साहू के नेतृत्व में बीजू जनता दल (बीजद) एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के घर गया। उन्होंने कहा, “गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास है, फिर भी राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों में कोई सुधार नहीं हुआ है।” 

टॅग्स :ओड़िसारेपगैंगरेपPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा