16 साल की लड़की को रिश्तेदार ने किया प्रेग्नेंट, 6 माह से नाबालिग को बहला-फुसाला कर करता था रेप

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2021 15:56 IST2021-02-04T15:54:13+5:302021-02-04T15:56:03+5:30

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ 28 वर्षीय रिश्तेदार द्वारा पिछले 6 माह से बहला-फुसलाकर रेप किया जा रहा था। 

Odisha: Raped, threatened, impregnated teen girl confides after mom notices | 16 साल की लड़की को रिश्तेदार ने किया प्रेग्नेंट, 6 माह से नाबालिग को बहला-फुसाला कर करता था रेप

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित बालीचंद्रपुर पुलिस स्टेशन की यह घटना है।पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरिया देहुरी 16 वर्षीय लड़की के रिश्तेदार हैं।

नई दिल्ली: ओडिशा की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही एक रिश्तेदार ने कई माह तक यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में पीड़िता की मां ने रिश्तेदार पर केस भी दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत के बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कहा कि पुरिया देहुरी के रूप में आरोपी की पहचान हुई है। 

इस घटना के बारे में जानें -

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरिया देहुरी 16 वर्षीय लड़की के रिश्तेदार हैं। ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित बालीचंद्रपुर पुलिस स्टेशन की यह घटना है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, देहुरी ने कथित तौर पर पिछले छह महीनों में कई बार नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। 

यौन उत्पीड़न के परिणाम स्वरूप किशोरी गर्भवती हो गई। लड़की ने पुलिस के समक्ष बताया कि जब उसने देहुरी को गर्भावस्था के बारे में बताया, तो  आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को डराया। इसके बाद पीड़िता ने इस बारे में अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी।

पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई-

यह मामला तब सामने आया जब किशोरी की मां ने अपनी बेटी के शरीर में बदलाव देखा और संदेह किया कि वह गर्भवती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की मां ने जब पूछा तो लड़की ने सारी बातें सुना दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचित किया गया और एक मामला दर्ज किया गया।

जब नाबालिग लड़की ने आरोपी को अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया, तो उसने उसे धमकी दी कि वह अपने अजन्मे बच्चे के पिता के रूप में अपनी पहचान उजागर न करे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मां के शरीर में बदलाव के बाद ही उसे अपनी बेटी के गर्भवती होने का संदेह हुआ था।

Web Title: Odisha: Raped, threatened, impregnated teen girl confides after mom notices

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे