लाइव न्यूज़ :

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में इस वजह से भड़की हिंसा, नौ पुलिसकर्मी हुए घायल

By भाषा | Updated: October 3, 2018 16:08 IST

प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी और सिंहद्वार के नजदीक एक सूचना केन्द्र में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद टायरों को जला दिया गया और पथराव किया गया।

Open in App

पुरी, तीन अक्टूबर:  जगन्नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंक्ति व्यवस्था शुरू करने के खिलाफ एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन के 12 घंटे के बंद के दौरान बुधवार को यहां भड़की हिंसा में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि श्री जगन्नाथ सेना द्वारा शहर में बुलाया गया दिनभर का बंद उस समय हिंसक हो गया जब 12वीं सदी में बने मंदिर में भीड़ घुस गयी। भीड़ ने बैसी पहाचा और सिंहद्वार के नजदीक लगे बैरिकेडों को हटा दिया और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के कार्यालय में तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी और सिंहद्वार के नजदीक एक सूचना केन्द्र में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद टायरों को जला दिया गया और पथराव किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पथराव में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गये जबकि भीड़ के हमले में कई ढांचों को व्यापक नुकसान पहुंचा। इसके कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना