लाइव न्यूज़ :

VIDEO:ओडिशा में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस में ऐसे हुई मारपीट, पिपिली रेप कांड से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2019 19:49 IST

पिपिली रेप कांड और मर्डर केस साल 2011 में हुआ था। 28 नवंबर 2011 को 19 वर्षीय एक लड़की धान के खेत में बेहोश मिली थी। जिसके बाद ये पता चला कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है।

Open in App

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार( 21 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और महिला पुलिस के बीच झड़प होते दिख रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दें कि ये पूरा मामला पिपिली गैंगरेप और मर्डर केस से जुड़ा हुआ है। बीजेपी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस घटना पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में ओडिशा पुलिस और बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से जिस तरह से जुझते हुए दिख रही हैं, उसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी महिला कार्यकर्ता पुलिस के रवैये से किस कदर परेशान है। 

इससे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर पिपिली रेप केस के खिलाफ धरना दिया और ओडिशा सरकार को निशाने पर लिया है। न्यूज चैनेल आजतक के मुताबिक, बीजेपी का आरोप है कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार बेवजह बिना किसी मतलब के पीड़ित परिवार को जानबूझ कर इंसाफ नहीं दिला रही है। विरोध प्रदशर्न के दौरान पुलिस ने सड़कों पर जब जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी तो इसी दौरान में दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। 

खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। 

क्या था पिपिली रेप कांड और मर्डर केस 

पिपिली रेप कांड और मर्डर केस साल 2011 में हुआ था। 28 नवंबर 2011 को 19 वर्षीय एक लड़की धान के खेत में बेहोश मिली थी। जिसके बाद ये पता चला कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। जिसके बाद पीड़िता को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था। पीड़िता इलाज के दौरान कोमा में चली गई थी। जिसके बाद पूरे प्रदेश में इस बात को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किए गए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी पर भी आरोप लगे कि वो आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद  कृषि मंत्री प्रदीप महारथी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

टॅग्स :ओड़िसाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत