लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः मानसिक रोगी ने चाकू मारकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, छह घायल

By भाषा | Updated: January 18, 2019 05:20 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का पहला शिकार ओडागांव मार्केट में रात की चौकीदारी करने वाले एक व्यक्ति त्रिलोचन सेठी बने। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने लोहे की एक छड़ से सेठी पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने नजदीक से गुजर रहे लोगों का पीछा किया।

Open in App

ओडिशा के नयागढ़ जिले में मानसिक रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को चाकू मार कर दो लोगों की हत्या कर दी और छह लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से करीब 93 किलोमीटर दूर ओडागांव शहर में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का पहला शिकार ओडागांव मार्केट में रात की चौकीदारी करने वाले एक व्यक्ति त्रिलोचन सेठी बने। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने लोहे की एक छड़ से सेठी पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने नजदीक से गुजर रहे लोगों का पीछा किया।

बाद में उसने सिनेमा हॉल के नजदीक मदन प्रधान के रूप में पहचान की गई एक महिला पर हमला किया और घटनास्थल पर ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलने के बाद ओडागांव थाना से पुलिस की एक टीम बाजार क्षेत्र में आई और उसे पकड़ने का प्रयास किया।

व्यक्ति ने जवाबी हमला किया और इंस्पेक्टर इन चार्ज (आईआईसी) सहित पांच पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने बाद में उस पर काबू पा लिया और उसे थाना ले गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति ओडागांव प्रखंड के एक नजदीकी गांव का रहने वाला है।

टॅग्स :ओड़िसाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट