Odisha: अवैध संबंध के शक में ससुरालवालों ने बहू और 2 पुरुषों के जमकर पीटा, पुलिस की जांच जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 10:05 IST2025-09-14T10:05:55+5:302025-09-14T10:05:57+5:30
Odisha: पुलिस के अनुसार महिला और दो पुरुष साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। उन्हें लाठियों, थप्पड़ों और घूंसों से पीटा गया।

Odisha: अवैध संबंध के शक में ससुरालवालों ने बहू और 2 पुरुषों के जमकर पीटा, पुलिस की जांच जारी
Odisha: ओडिशा के मयूरभंज जिले में विवाहेतर संबंध के संदेह में एक महिला और दो पुरुषों को उसके (महिला के) ससुराल वालों एवं ग्रामीणों ने कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि यह घटना मयूरभंज जिले के जशीपुर थाना क्षेत्र के बेगुनिया गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय घटी जब महिला दो पुरुषों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी।
महिला के ससुराल वालों और गांव वालों ने तीनों को पकड़ लिया, क्योंकि उन्हें शक था कि महिला का उनमें से किसी एक पुरुष के साथ विवाहेतर संबंध है। पुलिस के अनुसार महिला और दो पुरुष साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। उन्हें लाठियों, थप्पड़ों और घूंसों से पीटा गया।
घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद जशीपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची और उन्हें बचाया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और वह हमले में शामिल लोगों की तलाश रही है।