लाइव न्यूज़ :

Odisha Double Murder: बाप-बेटे ने मिलकर मां और बहन का किया कत्ल, जानें कैसे हुआ खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: November 7, 2024 14:54 IST

Odisha Double Murder:पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ओडिशा के संबलपुर जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को अपनी 90 वर्षीय मां और 62 वर्षीय बहन की उनके घर में हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

Odisha Double Murder: ओडिशा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां अपने ही अपनों की जान के दुश्मन बन गए। पुलिस का कहना है कि एक महिला और उसकी बेटी की हत्या हुई जिसका आरोपी उसका बेटा और पति ही निकले। दरअसल, संबलपुर जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को अपनी बुजुर्ग मां तथा बहन की उनके घर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संबलपुर सदर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा इलाके में मंगलवार रात स्नेहलता दीक्षित (90) और उनकी बेटी सैरेंद्री दीक्षित (62) के जले हुए शव उनके घर की पहली मंजिल पर पाए गए। 

संबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अजय मिश्रा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘शुरू में इसे अप्राकृतिक मौत का मामला माना गया, लेकिन मृतक के परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि यह हत्या का मामला है। इसके बाद स्नेहलता दीक्षित के बेटे जगन्नाथ और पोते संकेत को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह संपत्ति विवाद को लेकर की गई पूर्व नियोजित हत्या है। शुरुआती जांच में हमने पाया कि दोनों महिलाओं की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उनके शवों को जलाया गया। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लगेगा।’’ 

इससे पहले स्नेहलता दीक्षित की छोटी बेटी इंद्राणी पुरोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई ने जमीन और संपत्ति विवाद के चलते दोनों की हत्या की है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 90 वर्षीय महिला और उनकी 62 वर्षीय बेटी दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहती थीं। उनका बेटा जगन्नाथ अपने परिवार के साथ इमारत के भूतल पर रहता था। 

स्थानीय लोगों ने पांच नवंबर की रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच इमारत की पहली मंजिल पर आग देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शव बरामद किए, जिसके बाद जांच शुरू की गई। 

टॅग्स :ओड़िसाहत्याPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास