लाइव न्यूज़ :

पिता 8 सालों से कर रहा था बेटी का यौन शोषण, ऐसे हुआ वहशी बाप के कारनामों का खुलासा

By भाषा | Updated: February 19, 2019 14:40 IST

नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र में भी 13 वर्षीय एक छात्रा ने अपने पिता और भाई पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 13 वर्षीय किशोरी पांचवी कक्षा में पढ़ती है।

Open in App

ओडिशा के गंजाम जिले में पांच साल तक नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले 42 वर्षीय शख्स को को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति तीन बच्चों का बाप है। बेटी ने बुधवार को शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था।

जरादा थाने के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय स्वैन ने बताया कि लड़की तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है।  उन्होंने बताया कि आरोपी चेन्नई में श्रमिक के तौर पर काम करता है। आईपीसी की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसे बाल देखभाल केंद्र भेज दिया गया है। लड़की की मां को घटना के बारे में संभवत: पता नहीं था। आरोपी पिछले पांच साल से जब भी घर आता था, वह लड़की का यौन उत्पीड़न करता था। 

मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने स्कूल में दोस्तों को घटना के बारे में बताया। दोस्तों में किसी ने फोन पर चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी। 

नोएडा में भी किशोरी ने पिता और भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के चचूड़ा गांव की 13 वर्षीय एक छात्रा ने अपने पिता व भाई पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।  किशोरी ने बृहस्पतिवार को अपने स्कूल के एक अध्यापक को यह बात बताई। अध्यापक की सूचना पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (जेवर) शरद चंद शर्मा ने बताया कि चचूड़ा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी पांचवी कक्षा में पढ़ती है। उसने अपने स्कूल के अध्यापक को बताया कि उसके पिता व भाई पिछले 2 माह से लगातार उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं। 

सीओ ने बताया कि इस मामले की सूचना अध्यापक ने पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

टॅग्स :रेपनॉएडाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट