लाइव न्यूज़ :

पति कराता था वेश्यावृत्ति, मना करने पर पत्नी ने प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का लगाया आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2021 13:15 IST

महिला ने वेश्यावृत्ति में लिप्त होने से इनकार कर दिया, तो उसके पति ने उसे लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और बाद में उसके निजी अंगों में शराब की बोतल घुसा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपनी मां के सामने पूरा वाकया कह सुनाया, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले में एक्टिव हो गई। पेशे से ऑटोरिक्शा चालक महिला का पति कथित तौर पर अतिरिक्त पैसा कमाने के लिए अपने घर से सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था।

भुवनेश्वर: ओड़िसा से एक भयावह और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की पत्नी ने वेश्यावृत्ति में लिप्त होने से इनकार किया, तो पति ने उसके निजी अंगों में कथित रूप से शराब की बोतल डाल दी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यह घटना ओड़िसा राज्य के केंद्रपाड़ा जिले अंतर्गत चंद्रशेखरपुर पुलिस स्टेशन के पट्टामुंडई क्षेत्र में घटी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावित महिला वीरा (बदला हुआ नाम) दस साल पहले आरोपी चंदन आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।

महिला ने बताया कि उसका पति पेशे से एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर है और अतिरिक्त पैसे के लिए वह अपने घर से वेश्यावृत्ति का रैकेट संचालित कर रहा था।

प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के बाद वह बेहोश हो गई थी महिला-

महिला ने बताया कि पति द्वारा प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के बाद वह बेहोश हो गई थी। अपनी शादी के तीन साल बाद ही शख्स अपनी पत्नी को पैसे के लिए दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जब उसने दूसरे लोगों के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तब उसके साथ मारपीट की गई।

लगभग एक हफ्ते पहले उसने वेश्यावृत्ति करने से बिल्कुल ही मना कर दिया, जिसके बाद पति ने उसकी लोहे की छड़ से बुरी तरह पिटाई की और बाद में उसके निजी अंगों में शराब की एक बोतल घुसा दी, जिससे महिला दर्द के मारे बेहोश हो गई।

पुलिस को महिला की मां ने दी जानकारी-

बता दें कि इस संदर्भ में मंगलवार को महिला ने अपनी मां के सामने अपनी आपबीती कह सुनाई। इसके बाद महिला की मां ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही पीड़िता व उसकी 5 साल की बेटी को घर के एक बंद कमरे से बचाया था। आरोपी को प्रासंगिक भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई