Odisha Rape: ढेंकनाल में महिला के साथ रेप, आश्रम के पुजारी पर लगा आरोप; 14 दिनों के लिए जेल में बंद आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 10:39 IST2025-08-17T10:36:27+5:302025-08-17T10:39:50+5:30

Odisha Rape: न्यायिक हिरासत में ले जाए जाने के दौरान मुख्य पुजारी ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे फंसाया है।

Odisha Head priest of ashram arrested for raping woman in Dhenkanal accused sent to jail for 14 days | Odisha Rape: ढेंकनाल में महिला के साथ रेप, आश्रम के पुजारी पर लगा आरोप; 14 दिनों के लिए जेल में बंद आरोपी

Odisha Rape: ढेंकनाल में महिला के साथ रेप, आश्रम के पुजारी पर लगा आरोप; 14 दिनों के लिए जेल में बंद आरोपी

Odisha Rape: ओडिशा पुलिस ने ढेंकनाल जिले के एक आश्रम के मुख्य पुजारी को 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कामाक्ष्यनगर थाना क्षेत्र के माताकरगोला आश्रम की है। पीड़िता उसी आश्रम में रहती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि चार अगस्त को जब वह आश्रम परिसर के एक कमरे में सो रही थी तभी मुख्य पुजारी वहां पहुंचा और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार, जब महिला ने इस कदम का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। ढेंकनाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यमणि प्रधान ने बताया कि मुख्य पुजारी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

न्यायिक हिरासत में ले जाए जाने के दौरान मुख्य पुजारी ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया है। प्रधान ने बताया कि जांच जारी है। 

Web Title: Odisha Head priest of ashram arrested for raping woman in Dhenkanal accused sent to jail for 14 days

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे