ओड़िशा: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2018 06:09 IST2018-04-30T06:09:46+5:302018-04-30T06:09:46+5:30

पुलिस के मुताबिक लड़की साइकिल से कोचिंग सेंटर जा रही थी। उसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे बांस के जंगल में खींच लिया और बलात्कार किया।

Odisha: Gangrape with minor dalit girl, police arrested three accused | ओड़िशा: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

ओड़िशा: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

जगतसिंहपुर, 30 अप्रैल। ओड़िशा के जगतसिंहपुर जिले में 14 साल की एक दलित लड़की से एक नाबालिग समेत तीन व्यक्तियों ने कथित रुप से बलात्कार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को तिरतोल थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई।

इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और तीसरे नाबालिग आरोपी को आज पकड़ा गया है। तिरतोल के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी शिवा प्रसाद मलिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को लड़की साइकिल से कोचिंग सेंटर जा रही थी। उसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे बांस के जंगल में खींच लिया और बलात्कार किया।

आरोपियों ने उसे इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। घर पहुंचकर लड़की ने अपनी मां को आपबीती बतायी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है। 

Web Title: Odisha: Gangrape with minor dalit girl, police arrested three accused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे