लाइव न्यूज़ :

Odisha: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग दंपति के घर में लगाई गई आग, दोनों की जलकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2020 14:41 IST

जाजपुर जिले में इस महीने जादूटोना से संबंधित हत्या की यह दूसरी घटना है।

Open in App
ठळक मुद्देशैला के रिश्तेदार टीपू बुलीउली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस वजह से यह घटना घटी और आरोपी कौन-कौन थे।

ओडिशा में जाजपुर जिले के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने जादू-टोना के संदेह में एक बुजुर्ग दंपति के घर में आग लगा दी जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को कलिंगा थाना क्षेत्र के नीमपल्ली गांव में हुई और इसकी जानकारी सुबह मिली। 

जाजपुर रोड के उपसंभागीय अधिकारी पी नायक ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव के ही शैला बालामूच (64) और बसंती बालामूच (60) के रूप में हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस वजह से यह घटना घटी और आरोपी कौन-कौन थे।

पुलिस के मुताबिक कुछ ग्रामीणों को उन पर जादू-टोना करने का संदेह था और बदमाशों ने रविवार देर रात उनके घर में आग लगा दी। दोनों उस वक्त गहरी नींद में थे। शैला के रिश्तेदार टीपू बुलीउली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। 

नायक ने कहा, ‘‘ जांच चल रही है। हम इस आरोप को भी ध्यान में रखकर चल रहे हैं कि इस दंपति को जादू-टोना के संदेह में मार डाला गया।’’ जाजपुर जिले में इस महीने जादूटोना से संबंधित हत्या की यह दूसरी घटना है।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह