लाइव न्यूज़ :

पिता ने शराब की लत के लिए अपनी दो साल की बच्ची का किया सौदा, दादा ने पुलिस में दर्ज की शिकायत, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 14, 2021 15:22 IST

ओडिशा में एक शख्स ने अपनी शराब की तलब को शांत करने के लिए अपनी दो साल की मासूम बच्ची को बेच दिया । इस बात की शिकायत बच्ची के दादा ने बिनझारपुर पुलिस स्टेशन में की ।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने अपनी दो साल की बच्ची को शराब के लिए बेचा नि: संतान दंपति को 5 हजार रुपए बेची अपनी बच्ची दादा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने बच्ची को किया रेस्कयू

भुवनेश्वर :  ओडिशा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है । यहां  एक शराबी बाप ने अपने शराब की  लत  के लिए पैसे ना होने पर अपनी 2 साल की बेटी को ही बेच डाला । हालांकि पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर लिया है और चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को सौंप दिया । 

क्या है पूरा मामला

दरअसल बच्चे को बेचने के बाद रमेश चुपचाप घर आ गया । वही बच्ची के दादा रविंद्र बारिक ने जब उसे घर में नहीं देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ । उन्होंने उसके बारे में अपने बेटे और बच्ची के पिता रमेश से पूछा । आरोपी रमेश ने पहले तो बात को टाल दिया  लेकिन बार-बार पूछने पर  बताया कि उसने चंद पैसों के लिए बच्ची को बेच दिया । शराब पीने का विरोध करने पर रमेश ने पहले ही अपनी पत्नी की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था ।

आरोपी ने जाजपुर जिले के एक नि : संतान दंपत्ति को अपनी बेटी को बेच दिया । बच्ची के बदले उसे 5 हजार रुपए मिले । बच्चे के दादा ने बिनझारपुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई । उन्होंने अपने बेटे पर 2 साल की नातिन की मानव तस्करी का आरोप लगाया ।

रविंद्र ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने बच्ची को हतासाही गांव के मितू जेना को बेच दिया है । पुलिस की टीम वहां पहुंची और बच्ची को बचा लिया । पुलिस स्टेशन इंचार्ज अमरेंद्र दास के मुताबिक बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की जिला यूनिट को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :ओड़िसाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज