लाइव न्यूज़ :

Odisha Rape: कलयुगी पिता की काली करतूत, बेटी को ही बनाया हवस का शिकार; सदमे में आकर लड़की ने खाया जहर

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2025 11:19 IST

Odisha Rape: दिगापहांडी के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने बताया कि जब उसकी मां काम के लिए घर से बाहर गई तो पिता ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। दिहाड़ी मजदूर पिता उस दिन नशे की हालत में घर आया था।

Open in App

Odisha Rape: ओडिशा में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। यह चौंकाने वाला मामला गंजम जिले का है, जहां एक वर्षीय लड़की, जिसका कथित तौर पर उसके पिता ने शराब के नशे में बलात्कार किया था, ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।

अकेले थी घर में बेटी

पुलिस ने पीड़िता के पिता को 15 जून को गिरफ्तार किया, जब दुनिया फादर्स डे मनाने में व्यस्त थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना पिछले बुधवार (11 जून) को हुई, जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। डिगापहांडी के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने कहा कि पिता ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया, जब उसकी मां काम के लिए घर से बाहर गई थी। वह व्यक्ति, जो दिहाड़ी मजदूर है, उस दिन नशे की हालत में घर आया था।

घटना के बाद लड़की ने बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसे बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश में आने पर लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पता चला है कि शराबी व्यक्ति के चार बच्चे हैं - दो बेटियाँ और दो बेटे। पीटीआई ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

टॅग्स :दुष्कर्मओड़िसाक्राइमPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास