लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक: 6 साल की बच्ची से बार-बार रेप करने के बाद नृशंस हत्या, आरोपी को मिली मौत की सजा

By भाषा | Updated: September 19, 2019 17:17 IST

ओड़िशा के कटक जिले में जगन्नाथपुर गांव में 21 अप्रैल, 2018 की शाम को को पीड़िता गंभीर हालत में मिली थी। इस घटना के अगले दिन ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे29 अप्रैल, 2018 को उपचार के दौरान पीड़िता बच्ची की मौत हो गई थी। आरोपी ने बलात्कार करने के बाद बच्ची की नृशंस हत्या कर दी क्योंकि लड़की शोर मचा रही थी।

ओड़िशा कटक की एक विशेष अदालत ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को छह साल की एक बच्ची से बलात्कार करने और उसकी हत्या कर देने के अपराध में मृत्युदंड सुनाया है। विशेष सरकारी वकील ए के नायक ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं विशेष पोस्को अदालत की न्यायाधीश वंदना कार ने मोहम्मद मुश्ताक को धारा 302 (हत्या) और भादंसं की अन्य धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी ठहराने के बाद उसे मृत्युदण्ड सुनाया। 

ओड़िशा के कटक जिले में सालेपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में 21 अप्रैल, 2018 की शाम को यह छात्रा गंभीर हालत में मिली थी। उसके सिर, चेहरे और कमर पर गहरे घाव थे। इस घटना के अगले दिन मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता यहां एस सी बी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 29 अप्रैल, 2018 को उपचार के दौरान मर गयी। दरअसल यह बच्ची उस शाम को बिस्कुट खरीदने एक दुकान पर गयी लेकिन लापता हो गयी। बाद में वह स्कूल परिसर में बुरी तरह घायल और बेहोश मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। मुश्ताक ने बलात्कार करने के बाद बच्ची की नृशंस हत्या कर दी क्योंकि लड़की शोर मचा रही थी।

टॅग्स :ओड़िसारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई