ओडिशाः 16 दिन के नवजात को मां से छीनकर भागा था बंदर, मिला शव

By स्वाति सिंह | Updated: April 2, 2018 09:18 IST2018-04-02T09:17:57+5:302018-04-02T09:18:57+5:30

वन विभाग अधिकारीयों ने बताया कि यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में मां के पास सो रहा था, तभी अचानक बंदर ने उसे झपट लिया।

Odisha: A 16-day-old baby snatched away from mother by monkey, found dead | ओडिशाः 16 दिन के नवजात को मां से छीनकर भागा था बंदर, मिला शव

ओडिशाः 16 दिन के नवजात को मां से छीनकर भागा था बंदर, मिला शव

भुवनेश्वर, 31 मार्च: ओडिशा के कटक जिले में एक बंदर 16 दिन के सोये हुए नवजात शिशु को उसके घर से उठा कर भाग गया। इसके बाद जब अधिकारीयों और परिजनों ने छानबीन शुरू की।  जिसके बाद उससे मृत पाया गया। वन विभाग अधिकारीयों ने बताया कि यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में मां के पास सो रहा था, तभी अचानक बंदर ने उसे झपट लिया।

मां ने बंदर को अपना बच्चा लेकर भागते देखा और शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। बचाव अभियान से जुड़े वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम बच्चे की आवाज नहीं सुन पा रहे हैं, जिसके चलते उसे ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो गया था। 

रिपोर्ट के मुताबिक बाद में जब एक स्थानीय महिला पास के कुएं में पानी के लिए गई तो उसमे बच्चे का शव मिला। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बंदर जब नवजात को लेकर छत से भागा उस वक्त वह फिसल कर कुएं में जा गिरा होगा।
 

Web Title: Odisha: A 16-day-old baby snatched away from mother by monkey, found dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे