लाइव न्यूज़ :

नन रेप केसः 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए बिशप मुलक्कल, 13 बार रेप करने के हैं आरोप

By भाषा | Updated: September 25, 2018 01:43 IST

अदालत ने उन्हें छह अक्तूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बिशप को एक अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पाला स्थित उप जेल में भेजा गया। 

Open in App

कोट्टायम, 25 सितंबर: रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल को अदालत ने 12 दिनों के लिए सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें एक नन से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

मुलक्कल को केरल में कोट्टायम जिला स्थित पाला मजिस्ट्रेट अदालत में सोमवार को पेश किया गया। उनकी दो दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। 

अदालत ने उन्हें छह अक्तूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बिशप को एक अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पाला स्थित उप जेल में भेजा गया। 

इसबीच, बिशप ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय में एक जमानत याचिका दायर की। मजिस्ट्रेट अदालत ने शनिवार को उनकी एक जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

न्यायाधीश राजा विजय राघवन ने याचिका को विचार करने के लिए बृहस्पतिवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इस बीच, मुख्य न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति ए के जयशंकरन नांबियार सदस्यता वाली उच्च न्यायालय की पीठ ने सोमवार को कई याचिकाओं का निपटारा किया। इनमें वे याचिकाएं भी शामिल हैं, जिनके जरिए नन को सुरक्षा मुहैया करने और अदालत की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की गई है। सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक अन्य याचिका वापस ले ली गई। 

वहीं, केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) ने दावा किया है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व बलात्कार के आरोप में बिशप की गिरफ्तारी के मद्देनजर समूचे चर्च की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, इसे अन्याय करार दिया। 

केसीबीसी के प्रवक्ता वर्गीज वल्लीकत द्वारा जारी एक बयान में आरोप लगाया है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व, मीडिया का एक धड़ा और चर्च के अंदर के कुछ असंतुष्ट लोग कैथोलिक चर्च को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इस बीच, वायनाड से प्राप्त खबर के मुताबिक चर्च ने मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग के लिए कोच्चि में हाल में हुए ननों के प्रदर्शन में भाग लेने को लेकर एक कैथोलिक नन (सिस्टर लुसी कलापुरा) पर लगाए प्रतिबंधों को हटा दिया है। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह