5 बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी की, बेटा रिश्ता से खुश नहीं?, 35 वर्षीय मां वहीदान पर बेटे ने चाकू से हाथों और पैरों पर चाकू से कई वार किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 19:36 IST2026-01-26T19:35:01+5:302026-01-26T19:36:01+5:30

Nuh: महिला ने अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी और लगभग दो सप्ताह से उसके साथ किराए के मकान में रह रही थी।

Nuh 35-year-old mother Waheedaan stabbed multiple times her hands legs her son she left her husband and 5 children second marriage haryana police | 5 बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी की, बेटा रिश्ता से खुश नहीं?, 35 वर्षीय मां वहीदान पर बेटे ने चाकू से हाथों और पैरों पर चाकू से कई वार किए

file photo

Highlightsपैरों पर चाकू से कई वार किए जाने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पारिवारिक विवादों को लेकर महिला पर उसके बड़े बेटे ने हमला किया था।

Nuh: नूंह जिले के पिनांगवा में अपने दूसरे पति के साथ किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय महिला पर उसके पहले विवाह से हुए बेटे ने चाकू से कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि महिला ने अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी और लगभग दो सप्ताह से उसके साथ किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि बेटे द्वारा हाथों और पैरों पर चाकू से कई वार किए जाने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और महिला का मंडी खेड़ा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुहाना के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जितेंद्र राणा ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि पारिवारिक विवादों को लेकर महिला पर उसके बड़े बेटे ने हमला किया था।’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार ने फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं कराई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, घायल महिला की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के छैंसा गांव निवासी वहीदान के रूप में हुई है और उसके पहले विवाह से पांच बच्चे हैं तथा दूसरा विवाह करने के बाद वह पिछले 12 दिनों से अपने दूसरे पति के साथ पिनांगवा की भाट कॉलोनी में रह रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने लगभग दो सप्ताह पहले पिनांगवा के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी और इससे पहले भी वह कई बार उस व्यक्ति से मिलने जा चुकी थी। उसके पहले पति को इस बारे में शादी के बाद ही पता चला। उन्होंने बताया कि महिला के पिनांगवा जाने के बाद उसके बेटे ने उसपर हमला किया।

Web Title: Nuh 35-year-old mother Waheedaan stabbed multiple times her hands legs her son she left her husband and 5 children second marriage haryana police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे