लाइव न्यूज़ :

Nuh: घर के बाहर खेल रही थी 3 साल की मासूम?, रेप करने के बाद हाथ-पैर तोड़े और मारकर शव फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 10:23 IST

बहुत देर तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश की। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देहाथ-पैर तोड़ दिए और खून से लथपथ उसका शव फेंक दिया।अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

नूंहःहरियाणा के नूंह जिले में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह शनिवार को घर में खेल रही थी तभी गांव का एक युवक उसे शाम करीब चार बजे अपने साथ ले गया। जब वह बहुत देर तक घर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद कथित तौर पर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और खून से लथपथ उसका शव फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पिनगवां थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पिनगवां के थाना प्रभारी एवं निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम बनाई गई थीं। आखिरकार उसे मरोरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। चंद ने कहा, ‘‘हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPoliceरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद