लाइव न्यूज़ :

नूंहः 14 वर्षीय लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म किया, पीड़िता की चीख सुन माता-पिता दौड़े, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती 

By भाषा | Updated: August 17, 2022 21:07 IST

पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार की सुबह जब उनकी पत्नी खेत जा रही थीं, तभी बच्ची भी मां के पीछे-पीछे चलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 14 वर्षीय लड़के ने बच्ची का अपहरण किया तो उसे पता नहीं चला।कुछ समय बाद जब मैं खेत की तरफ जा रहा था, तो मैंने बच्ची की चीख सुनी। हालत बहुत खराब थी और मैं उसे अस्पताल ले गया।

नूंहः हरियाणा के नूंह में एक नाबालिग लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर पहले अपहरण किया और फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार की सुबह जब उनकी पत्नी खेत जा रही थीं, तभी बच्ची भी मां के पीछे-पीछे चलने लगी। शिकायत के मुताबिक मां को यह पता नहीं था कि उसकी बच्ची भी थोड़ी दूरी पर उसके पीछे-पीछे आ रही है, इसलिए जब 14 वर्षीय लड़के ने बच्ची का अपहरण किया तो उसे पता नहीं चला।

पिता ने कहा, ‘‘कुछ समय बाद जब मैं खेत की तरफ जा रहा था, तो मैंने बच्ची की चीख सुनी। उसकी हालत बहुत खराब थी और मैं उसे अस्पताल ले गया।’’ हालांकि, इस दौरान आरोपी किशोर भाग गया जिसके बाद पिता ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

नूंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंह ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में विशेष टीम गठित करके घटना के पांच घंटों के अंदर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।’’ पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और 14 वर्षीय लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

गोवा में अपहरण के बाद किशोरी से बलात्कार, चालक समेत चार गिरफ्तार

गोवा के वास्को शहर में 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर कई बार उससे बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके परिवार द्वारा नौकरी पर रखे गए चालक के अलावा तीन अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। वास्को पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने कहा कि लड़की 11 अगस्त को अपने घर से लापता हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के लापता होने के बाद, उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान नाबालिग का वास्को पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में पता चला और मंगलवार को उसे बचा लिया गया।’’ लड़की ने अपने बयान में कहा कि चार आरोपियों ने अलग-अलग मौकों पर उससे दुष्कर्म किया।

नायक ने कहा कि आरोपियों में उसके परिवार द्वारा नौकरी पर रखा गया चालक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वास्को पुलिस ने चार आरोपियों मुकुंद रावल (35), गुरुवेंकटेश गुरुस्वामी (30), कुश जायसवाल (30) और आफ्तार हुसैन (23) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 363 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!