लाइव न्यूज़ :

14 दिन की बच्ची के बर्बर रेप से हिला ब्रिटेन, जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है मासूम

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 5, 2018 20:29 IST

पुलिस के मुताबिक रेप के वक्त बच्ची के प्राइवेट पार्ट और शरीर को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है।

Open in App

बेलफास्ट, 05 अक्टूबर: ब्रिटेन के उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में एक दो हफ्ते की बच्ची के साथ रेप की खबर सामने आई है। बच्ची फिलहाल रॉयल बेलफास्ट अस्पताल में भर्ती है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बेलफास्ट पुलिस के मुताबिक, बच्ची का रेप एक बच्ची वर्षीय शख्स ने किया है। 

पुलिस के मुताबिक रेप के वक्त बच्ची के प्राइवेट पार्ट को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। बच्ची की पूरी देखभाल का जिम्मा अभी रॉयल बेलफास्ट के बेबी केयर के ऊपर है। घटना 29 सिंतबर की है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी को अर्माघ मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश किया गया है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी के नाम को उजागर नहीं किया जा सकता है।

आरोपी को आने वाले हफ्ते में बुधवार को फिर से न्यूरी मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में  पेश किया जाएगा। घटना के बार में कोर्ट ने शुक्रवार को मीडिया को बताया है।

आरोपी पर 13 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यौन शोषण और बच्ची के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए आरोप लगा है। 

भारत के गुजरात में भी घटी ऐसी घटना 

गुजरात के साबरकांठा जिले में पिछले हफ्ते 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इन गैर गुजरातियों में बिहार एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग खास तौर पर शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि इस तरह के हमले पिछले एक हफ्ते में गांधीनगर, मेहसाना, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद जिलों में हुए हैं और इन घटनाओं के संबंध में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों खासकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ घृणा संदेश प्रसारित होने के बाद ये हमले हुए।

पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।

उन्होंने बताया कि बिहार के रहने वाले रविंद्र साहू नाम के मजदूर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

झा ने संवाददाताओं को बताया कि गैर गुजरातियों पर हमले के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :रेपब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज