लाइव न्यूज़ :

North Tripura Rape: गांव में घूम रही थी 16 साल की लड़की, बाइक सवार ने अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर भागे, बेहोश हालत लोगों ने देखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 15:15 IST

एसपी ने कहा कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के बाद लड़की को जंगल में ही छोड़ दिया और वहां से भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने बाद में लड़की को बेहोश हालत में देखा।घटना के बारे में उसके परिवार को सूचित किया। पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

अगरतलाः उत्तर त्रिपुरा जिले में दो लोगों ने 16 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और एक जंगल में छोड़कर चले गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता का धर्मनगर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने शुक्रवार को कहा, ‘‘लड़की बृहस्पतिवार शाम को गांव में घूम रही थी। अचानक से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसका अपहरण किया और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’’ एसपी ने कहा कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के बाद लड़की को जंगल में ही छोड़ दिया और वहां से भाग गए।

स्थानीय लोगों ने बाद में लड़की को बेहोश हालत में देखा और घटना के बारे में उसके परिवार को सूचित किया। पीड़िता की बड़ी बहन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ग्रामीणों द्वारा सूचित किए जाने के बाद, हम मौके पर पहुंचे और मेरी बहन को उपटाखली स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसे वहां से धर्मनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बहन से बलात्कार करने वाले लोगों ने उसे यह सोचकर जंगल में फेंक दिया कि वह मर गई है।’’ एसपी ने कहा, ‘‘हमने मामले को गंभीरता से लिया है। दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उन्हें आज पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले की उचित जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। हम इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’’ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता से बात की है तथा वह अब खतरे से बाहर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुरारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली