लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, डॉक्टर की आत्महत्या का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

By प्रिया कुमारी | Updated: May 9, 2020 12:42 IST

दिल्ली पुलिस ने AAP के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। विधायक प्रकाश जारवाल पर एक डॉक्टर की आत्महत्या का आरोप लगाया है।

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। विधायक प्रकाश जारवाल पर एक डॉक्टर की आत्महत्या का आरोप लगाया है। पिछले महीने नेब सराय के पास देवली में उनके घर की छत पर डॉक्टर का शव लटका मिला था।

जारवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज किया गया है।

जारवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जारवाल और कपिल कई बार तलब किए जाने के बावजूद पूछताछ के लिए उनके सामने पेश नहीं हुए। हालांकि, जारवाल के पिता और भाई से गुरुवार की रात की घटना के बारे में पूछताछ की गई, जिसके दौरान उन्हें इलाके में पानी के टैंकर के कारोबार से जुड़े कुछ दस्तावेजों को दिखाने के लिए कहा गया।

मिली एक डायरी में, डॉक्टर, राजेंद्र सिंह (52) ने बताया था कि पानी के टैंकर को चलाने के लिए जारवाल और नागर द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना