लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर महिला कर्मी ने की ‘खुदकुशी’

By भाषा | Updated: February 18, 2019 23:19 IST

सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली कंचन मसूरी (25 वर्ष) सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल के डायलिसिस विभाग में काम करती थी।

Open in App

नोएडा, 18 फरवरी: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल में काम करने वाली एक युवती ने सोमवार दोपहर को अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर ‘‘खुदकुशी’’ कर ली। पीड़िता की ओर से छलांग लगाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली कंचन मसूरी (25 वर्ष) सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल के डायलिसिस विभाग में काम करती थी। सोमवार दोपहर को उसने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर हालत में उसे सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रेम प्रसंग की वजह से अस्पताल कर्मी ने कथित आत्महत्या की है।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट